Whatsapp New Features: व्हाट्सएप ने ये बड़े बदलाव करके ग्रूप चैट को बनाया शानदार, जानिए क्या हैं फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 07 Aug 2022 05:14 PM IST
सार

हालिया सुविधाओं में अपडेशन की बात करें तो व्हाट्सएप ग्रूप से लेफ्ट होने वाले मेंबर्स की जानकारी देने वाले फीचर See Past Participants पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से 60 दिन के अंदर ग्रूप लेफ्ट करने वाले मेंबर्स की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

Whatsapp New Features for Larger Group Chats See Past Participants
Whatsapp new features For Group Chats - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    व्हाट्सएप ने अपने प्लेटफॉर्म पर ग्रूप चैट को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए कई अपडेशन किए हैं। व्हाट्सएप ने ग्रूप चैट में सबसे बड़ा बदलाव ग्रूप में एड होने वाली संख्या में बढ़ोत्तरी करके किया था। व्हाट्सएप ने ग्रूप चैट में अधिकतम मेंबर्स की संख्या 100 से बढ़ाकर 512 कर दी थी। साथ ही कोरोना के समय व्हाट्सएप ने वीडियो कॉलिंग को लेकर भी नया अपडेट जारी किया था, जिसमें यूजर्स को ग्रुप में वीडियो कॉलिंग की सुविधा ही गई थी।

    हालिया सुविधाओं में अपडेशन की बात करें तो व्हाट्सएप ग्रूप से लेफ्ट होने वाले मेंबर्स की जानकारी देने वाले फीचर See Past Participants पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से 60 दिन के अंदर ग्रूप लेफ्ट करने वाले मेंबर्स की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इसके साथ यूजर्स को एक अलग से सर्च बॉक्स मिलेगा, जिसमें वह ग्रूप में बैन यूजर्स की लिस्ट भी देख सकते हैं। यह फीचर्स उन यूजर्स के लिए काफी हेल्पफुल है जो ग्रूप की लंबी-लंबी चैट को पढ़ने से बचते हैं।

    व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन की पॉवर बढ़ाने पर भी काम कर रहा है। जिसके लिए व्हाट्सएप एक फीचर लाने वाला है जिसके बाद ग्रुप एडमिन किसी भी वॉट्सऐप मैसेज को ग्रुप से डिलीट कर सकेगा। नए फीचर के बारे में व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने जानकारी दी थी। इस फीचर के बाद ग्रुप एडमिन का ग्रुप पर कंट्रोल बढ़ने वाला है, क्योंकि कई बार मेंबर्स ग्रुप की गाइडलाइस से हटकर मैसेज पोस्ट कर देते हैं, पर इस फीचर्स से ग्रुप एडमिन उसको हटा सकता है। अभी केवल मैसेज पोस्ट करने वाला यूजर्स ही मैसेज डिलीट कर सकता है। वॉट्सएप इस नए फीचर को जल्द ही जारी कर सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें