खुशखबर: WhatsApp ला रहा ऐसा फीचर कि आप झूम उठेंगे
नए अपडेट के बाद यूजर्स को Register Device as Companion का एक विकल्प मिलेगा जिसपर क्लिक करके आप दूसरे फोन में भी अपने एक ही अकाउंट को ओपन कर सकेंगे।

विस्तार
WhatsApp ने कुछ महीने पहले ही मल्टी डिवाइस का सपोर्ट जारी किया है जो कि एंड्रॉयड और आईओएस के डेस्कटॉप यूजर्स के लिए है और अब कंपनी ने एक और बड़ी प्लानिंग की है। खबर है कि व्हाट्सएप अब फोन के लिए भी मल्टी डिवाइस का सपोर्ट रिलीज करने वाला है यानी नए अपडेट के बाद आप एक ही WhatsApp अकाउंट को कई सारे स्मार्टफोन में इस्तेमाल कर सकेंगे। फिलहाल एक अकाउंट को एक ही मोबाइल में इस्तेमाल किया जा सकता है।
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.22.10.13 पर देखा गया है। नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसमें एक ही अकाउंट को कई फोन में ओपन करने का विकल्प देखा जा सकता है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को Register Device as Companion का एक विकल्प मिलेगा जिसपर क्लिक करके आप दूसरे फोन में भी अपने एक ही अकाउंट को ओपन कर सकेंगे।
अन्य फोन में एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को ओपन करने के लिए एक QR कोड को स्कैन करना होगा। यह स्कैनिंग प्राइमरी डिवाइस के जरिए होगी। यूजर्स को प्राइमरी फोन के अलावा उस अकाउंट को दूसरे फोन या टैबलेट में लॉगिन करने का मौका मिलेगा। व्हाट्सएप ने अभी तक यह नहीं बताया है कि इसका फाइनल अपडेट कब जारी किया जाएगा।
बता दें कि पिछले महीने WhatsApp ने डेस्कटॉप के लिए मल्टी डिवाइस का सपोर्ट सभी यूजर्स के लिए जारी किया है। मल्टी डिवाइस सपोर्ट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको फोन और डेस्कटॉप दोनों को इंटरनेट से कनेक्ट रखने की जरूरत नहीं है यानी यदि आपके फोन का इंटरनेट बंद भी है तो भी आप लैपटॉप या डेस्कटॉप पर इंटरनेट एक्सेस कर सकेंगे। यदि 14 दिन तक किसी सिस्टम में लॉगिन नहीं होता है तो अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो जाएगा।