JioTag: क्या है जियो टैग, कैसे करता है काम, क्या है खरीदना फायदे का सौदा? जानें इसके बारे में सबकुछ
JioTag को पालतू जानवरों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी उनके ठिकाने पर नजर रखने में मदद के लिए टैग को उनके साथ जोड़ा जा सकता है।

विस्तार
जियो ने हाल ही में अपने ब्लूटूथ ट्रैकिंग डिवाइस JioTag को भारत में लॉन्च किया है। इस डिवाइस को एपल के एयरटैग्स की टक्कर में लाया गया है। JioTag,ब्लूटूथ 5.1 तकनीक से लैस है और इसकी मदद से JioThings एप का उपयोग करके खोई हुई वस्तुओं को ट्रैक किया जा सकता है। यह डिवाइस, जरूरी चीजें जैसे कार और घर की चाबी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है और चाबी के यहां-वहां खोने पर इसे आसानी से खोजा जा सकता है। चलिए जानते हैं इस डिवाइस के बारे में और यह भी जानेंगे कि क्या JioTag खरीदना आपके लिए फायदेमंद है कि नहीं।
जियो टैग एक छोटा लेकिन शक्तिशाली ब्लूटूथ ट्रैकिंग डिवाइस है, जिसे स्मार्टफोन और एप की मदद से ट्रैक किया जा सकता है। JioTag यूजर्स को अपने आइटम आसानी से खोजने में मदद करता है। चाहे वह बैग हो, वॉलेट हो या चाबी का गुच्छा, यूजर्स JioTag को किसी भी चीज से जोड़ सकते हैं और उसके स्थान को जल्दी से ट्रैक कर सकते हैं।
यानी JioTag उस आइटम को ट्रैक करने में मदद करता है जिससे ट्रैकर जुड़ा हुआ है। इसमें एक साल की बैटरी लाइफ और घर के अंदर 20 मीटर और बाहर 50 मीटर की रेंज होने का दावा किया गया है। JioTag रिटेल बॉक्स के अंदर आपको डोरी और एक अतिरिक्त बैटरी मिलेगी।
इस डिवाइस की मदद से स्मार्टफोन को भी खोजा जा सकता है। JioTag में एक डबल-टैप सुविधा भी मौजूद है, ट्रिगर होने पर यूजर्स का फोन बजता है, भले ही वह साइलेंट मोड पर सेट हो। JioTag यूजर्स को अलर्ट भी करता है कि वह टैग किए गए आइटम, जैसे वॉलेट, चाबियां, या अन्य सामान छोड़ आए हैं।
इसके अलावा Jio ने एक कम्युनिटी फाइंड नेटवर्क फीचर सपोर्ट की भी जानकारी दी है, जो यूजर्स को डिस्कनेक्ट किए गए आइटम या टैग के अंतिम-ज्ञात स्थान को ट्रैक करने में मदद करता है। हालांकि यह कैसे काम करता है इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
- Instagram लाया कमाल का फीचर, अब अपने पसंदीदा क्रिएटर से सीधे मैसेज में कर सकेंगे बात
- काम की बात: आपके नाम पर कोई और तो नहीं कर रहा सिम कार्ड का इस्तेमाल? 5 मिनट में ऐसे पता करें
- कम कीमत में 50 घंटे बैटरी लाइफ से साथ लॉन्च हुए Harmonics Twins S6 ईयरबड्स, पानी में भी नहीं होंगे खराब!
- 10 हजार से कम कीमत वाले Tablets,बच्चों के लिए हैं सबसे बेस्ट