AiPin: स्मार्टफोन को खत्म कर देगी यह छोटी-सी डिवाइस, डिजाइन ऐसी कि दीवाना बना दे, जानें कैसे करती है काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Nov 2023 12:05 PM IST
सार

ह्यूमेन (Humane) ने AiPin नाम से एक ऐसा गैजेट पेश किया है जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। बता दें कि Humane के को-फाउंडर इमरान चौधरी हैं जिन्होंने 20 साल तक एपल में प्रोडक्ट डिजाइनर के रूप में काम किया है। AiPin की पहली झलक इसी साल जुलाई में देखने को मिली थी

विज्ञापन
What is AiPin that going to kill smartphone how does it works all you need to know in hindi
AiPin - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टेक में सबसे ज्यादा इनोवेशन और काम गैजेट को लेकर हुआ है। पिछले कई वर्षों में ऐसे कई प्रोडक्ट आए हैं जिन्हें लेकर दावा किया गया है कि वे स्मार्टफोन की जरूरत को खत्म कर देंगे। इन प्रोडक्ट को देखकर कई बार तो भरोसा ही नहीं होता लेकिन सच है कि ऐसे प्रोडक्ट अब बाजार में आए गए हैं जिन्हें हम पहले सिर्फ फिल्मों में ही देखते या सिर्फ कल्पना करते थे।

    Humane ने पेश किया AiPin

    AI Pin
    AI Pin - फोटो : Istock

    अब ह्यूमेन (Humane) ने AiPin नाम से एक ऐसा गैजेट पेश किया है जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। बता दें कि Humane के को-फाउंडर इमरान चौधरी हैं जिन्होंने 20 साल तक एपल में प्रोडक्ट डिजाइनर के रूप में काम किया है। AiPin की पहली झलक इसी साल जुलाई में देखने को मिली थी जब इमरान ने एक टीजर वीडियो शेयर किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इमरान ने ही Macintosh से लेकर iPod, iPad, Apple Watch और iPhone तक को डिजाइन किया है। इमरान को अनोखी डिजाइन के लिए जाना जाता है।

    विज्ञापन

    AiPin की स्पेसिफिकेशन

    AI Pin
    AI Pin - फोटो : Istock

    AiPin एक प्रोजेक्टर है जिसे आप अपने कपड़ों के साथ पहन सकते है। यह प्रोजेक्टर होकर भी एक स्मार्टफोन की तरह काम करता है। AiPin से आप कॉल कर सकते हैं, कॉल रिसीव कर सकते हैं, एप्स को ओपन कर सकते हैं और वॉयस कमांड से अपनी हथेली पर किसी कंटेंट को प्रोजेक्ट कर सकते हैं। AiPin करीब 34 ग्राम वजनी है और इसकी कीमत 699 डॉलर यानी करीब 58,293 रुपये है। भारत में फिलहाल इसे पेश नहीं किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एआई चैटटूल का सपोर्ट है। इसमें इनबिल्ट कैमरा है और स्पीकर के साथ माइक्रोफोन भी है। इसमें कई तरह के सेंसर्स दिए गए हैं। इसमें स्नैपड्रैगन का प्रोसेसर और एआई इंजन है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। इसे किसी फोन से पेयर करने की जरूरत नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें