एक मिनट में इतनी बदल जाती है दुनिया, गूगल से लेकर यूट्यूब तक जानें 60 सेकेंड का सफर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 25 Sep 2022 09:39 AM IST
सार

डिजिटल वर्ल्ड में एक मिनट में डाटा कई गुना तेजी से यहां से वहां हो जाता है। जी हां एक मिटन में इंटरनेट और हमारी आस-पास की दुनिया में बहुत सारे बदलाव होते हैं।

विज्ञापन
What Happens On The Internet In 60 Seconds or 1 Minute 2022 Know Details In Hindi
एक मिनट में इतनी बदल जाती है दुनिया - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    घड़ी के घंटे और मिनट की सुइयों के बीच कई गुना का अंतर होता है। दिन और घंटे के बीच यदि देखा जाए तो एक मिनट बहुत छोटा सा समय होता है। लेकिन क्या आप जानतें हैं डिजिटल वर्ल्ड में एक मिनट में डाटा कई गुना तेजी से यहां से वहां हो जाता है। जी हां एक मिटन में इंटरनेट और हमारी आस-पास की दुनिया में बहुत सारे बदलाव होते हैं। यदि आप भी इस एक मिनट में होने वाले बदलाव को जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि सिर्फ एक मिनट में दुनियाभर में क्या-क्या बदलाव आते हैं। चलिए जानते हैं।

    गूगल-

    एक मिनट में गूगल पर 5.9 मिलियन (59 लाख) चीजें सर्च की जाती हैं। यानी सिर्फ 60 सेकेंड में यूजर्स गूगल से 59 लाख सवाल पूछ लेते हैं।ट्विटर-एक मिनट में ट्विटर पर 3,47,222 ट्वीट पोस्ट होते हैं।यूट्यूब-एक मिनट में यूट्यूब पर 500 घंटे की वीडियो को अपलोड किया जाता है। वहीं यूजर्स एक मिनट में यूट्यूब के साथ अन्य प्लेटफॉर्म और टीवी पर करीब 1 मिलियम यानी 10 लाख घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग करते हैं।जूम एप (Zoom)-एक मिनट में जूम एप पर 1,04,642 घंटे की ऑनलाइन मीटिंग्स हो जाती हैं।स्नैपचैट (Snapchat) -सिर्फ एक मिनट में स्नैपचैट यूजर्स 24,30,555 स्नैप बना लेते हैं।SMS-स्मार्टफोन और फीचर फोन यूजर्स एक मिनट में 16 मिलियन यानी 1.6 करोड़ मैसेज भेज देते हैं।इंस्टाग्राम और फेसबुक-एक मिनट में इंस्टाग्राम पर 65,972 फोटो और वीडियो पोस्ट की जाती हैं। वहीं फेसबुक पर एक मिनट में 1.7 मिलियन यानी 17 लाख पोस्ट हो जाती है।अमेजन (Amazon)-एक मिनट में अमेजन से दुनियाभर में लोग 443 मिलियन डॉलर (करीब 3 हजार 5,92 करोड़ रुपये) की खरीदारी कर लेते हैं।Tinder-डेटिंग एप टिंडर पर लोग एक मिनट में 1.1 मिलियन यानी 11 लाख बार लेफ्ट और साइट स्वाइप करते हैं।ईमेल (Email)-एक मिनट में लोग 23,14,58,333 ईमेल भेज देते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें