Westinghouse VS Thomson: 30 हजार रुपये में 55 इंच वाला बेस्ट स्मार्ट टीवी, कौन मारेगा बाजी?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Sep 2023 03:24 PM IST
सार

30 हजार रुपये की रेंज में Westinghouse WH55GTX40 का मुकाबला Thomson OATHPRO 0101 के साथ है। आइए रिव्यू में समझते हैं कि 30 हजार रुपये की रेंज में इन दोनों में से बेस्ट टीवी कौन है?

विज्ञापन
Westinghouse WH55GTX40 review price in India and compare with Thomson 55 inch TV
Westinghouse WH55GTX40 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अमेरिकी ब्रांड Westinghouse ने कुछ दिन पहले ही अपने नए स्मार्ट टीवी Westinghouse WH55GTX40 को लॉन्च किया है। Westinghouse WH55GTX40 को 55 इंच की साइज में पेश किया गया है। Westinghouse WH55GTX40 की कीमत 30 हजार रुपये से कम है। Westinghouse के इस टीवी में गूगल टीवी ओएस है। इसके अलावा इसमें डुअल बैंड वाई-फाई और डॉल्बी डिजिटल प्लस ऑडियो का सपोर्ट है। 30 हजार रुपये की रेंज में Westinghouse WH55GTX40 का मुकाबला Thomson OATHPRO 0101 के साथ है। आइए रिव्यू में समझते हैं कि 30 हजार रुपये की रेंज में इन दोनों में से बेस्ट टीवी कौन है?

    Westinghouse WH55GTX40 की परफॉरमेंस

    Westinghouse WH55GTX40
    Westinghouse WH55GTX40 - फोटो : अमर उजाला

    Westinghouse के इस 55 वाले टीवी के साथ Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। इसके अलावा इसमें 2 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज मिलतती है। इसमें मीडियाटेक का MT9602 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 4K टीवी के लिए बेस्ट माना जाता है। Westinghouse के इस टीवी के साथ HDR 10+ का भी सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा यह टीवी 4के रिजॉल्यूशन के साथ आता है।

    विज्ञापन

    Westinghouse के इस टीवी के साथ 48W के दो स्पीकर मिलते हैं जिनके साथ Dolby ऑडियो का सपोर्ट है। टीवी के स्पीकर के साथ DTS TruSurround का भी सपोर्ट मिलता है। टीवी की डिजाइन बेजललेस और स्लिम है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में ब्लूटूथ, डुअल बैंड Wi-Fi और वॉयस कमांड के साथ रिमोट मिलता है। इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट मिलते हैं। टीवी का रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसमें Netflix, Prime Video, YouTube, Zee5 जैसे एप्स का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Thomson OATHPRO 0101 की परफॉरमेंस

    Thomson OATHPRO 0101
    Thomson OATHPRO 0101 - फोटो : अमर उजाला

    Thomson का यह टीवी भी 55 इंच की साइज में आता है। Thomson के इस टीवी के साथ 4K रिजॉल्यूशन मिलती है। इसमें एंड्रॉयड 10 है और यह एक एंड्रॉयड टीवी है। थॉमसॉन के इस टीवी के साथ HDR10 का सपोर्ट है। यह टीवी बेजललेस और स्लिम डिजाइन के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए थॉमसॉन के इस टीवी में भी ब्लूटूथ, डुअल बैंड Wi-Fi और वॉयस कमांड के साथ रिमोट मिलता है। इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट मिलते हैं। इसमें भी नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम जैसे ओटीटी एप्स का सपोर्ट मिलता है। इसमें 30W का स्पीकर मिलता है जिसके साथ डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट है। इस टीवी के साथ 1.75 जीबी रैम और 8 जीबी की स्टोरेज है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें