Westinghouse ने भारत में लॉन्च किए गूगल टीवी, शुरुआत कीमत 10,499 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Jul 2023 05:37 PM IST
सार

Westinghouse के 40 इंच के टीवी की कीमत 16,999 रुपये और 43 इंच वाले मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है। Westinghouse के इन टीवी के साथ 36W के दो स्पीकर मिलेंगे। इसके अलावा टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज है।

विज्ञापन
Westinghouse Unveils Stunning Lineup of Five New QLED Smart Google TVs
Westinghouse TV - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अमेरिकन ब्रांड Westinghouse ने भारतीय बाजार में एक साथ कई गूगल टीवी लॉन्च किए हैं। Westinghouse ने 32 इंच के HD रेडी टीवी से लेकर 43 और 40 इंच के फुल एचडी टीवी और Westinghouse W2 सीरीज के 50 इंच, 55 इंच के टीवी पेश किए हैं। Westinghouse के इन सभी टीवी की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी।

    Westinghouse के इन टीवी की शुरुआती कीमत 10,499 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 32 इंच वाला टीवी मिलेगा। Westinghouse सभी टीवी की बिक्री 14 जुलाई से शुरू होगी।

    विज्ञापन

    Westinghouse के 40 इंच के टीवी की कीमत 16,999 रुपये और 43 इंच वाले मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है। Westinghouse के इन टीवी के साथ 36W के दो स्पीकर मिलेंगे। इसके अलावा टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Westinghouse के 50 इंच वाले टीवी की कीमत 27,999 रुपये और 55 इंच वाले मॉडल की कीमत 32,999 रुपये है। इन टीवी में 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज है। टीवी में MT9062 प्रोसेसर के साथ 4K पैनल HDR 10+ सपोर्ट के साथ है। टीवी में 48W के दो स्पीकर हैं जिनके साथ Dolby ऑडियो का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें