Westinghouse 50'' 4K TV Review: 27,999 रुपये में 40W स्पीकर और HDR10 सपोर्ट वाला टीवी
टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में अमेजन प्राइम और यूट्यूब जैसे एप्स के लिए शॉर्टकट बटन भी मिलेंगे। टीवी की ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसमें आईपीएस पैनल मिलेगा और डुअल बैंड वाई-फाई के साथ गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा।

विस्तार
अमेरिकी ब्रांड Westinghouse ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में 32 इंच, 43 इंच और 50 इंच के तीन स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं जिनकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। नए टीवी को लेकर Westinghouse ने बेस्ट पिक्चर क्वॉलिटी, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स का दावा किया है। Westinghouse ब्रांड के तहत घरेलू टीवी मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी SPPL ने इन टीवी को पेश किया है। इनमें से 50 इंच वाले मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है। Westinghouse के 50 इंच वाले टीवी को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल भी किया है। तो आइए रिव्यू में जानते हैं कि कैसा है यह स्मार्ट टीवी?
Westinghouse 50'' 4K TV Review: स्पेसिफिकेशन

50 इंच वाले UHD/4K स्मार्ट टीवी में 2GB रैम के साथ 8GB स्टोरेज और 3 HDMI पोर्ट के साथ 2 USB पोर्ट हैं। टीवी के साथ HDR10, क्रोमकास्ट का भी सपोर्ट है। टीवी में में दो स्पीकर हैं जिनकी क्षमता 40w की है। स्पीकर के साथ सराउंड साउंड भी मिलेगा। टीवी में एंड्रॉयड 9 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें गूगल प्ले-स्टोर का भी सपोर्ट है। टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में अमेजन प्राइम और यूट्यूब जैसे एप्स के लिए शॉर्टकट बटन भी मिलेंगे। टीवी की ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसमें आईपीएस पैनल मिलेगा और डुअल बैंड वाई-फाई के साथ गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा।
Westinghouse 50'' 4K TV Review: डिजाइन

Westinghouse के इस टीवी को स्लिम डिजाइन वाला टीवी कहा जाएगा। इसके साथ मिलने वाला स्टैंड ट्रेंड से थोड़ा अलग है और आने वाले समय में अन्य कंपनियां भी इसी तरह का स्टैंड हुक वाला है तो आपको किसी स्क्रू या स्क्रू ड्राइवर की जरूरत नहीं होगी। आप टीवी में स्टैंड को आराम से फिट कर सकते हैं।

टीवी का सेटअप बहुत ही आसान है और रिमोट भी काफी छोटा है। रिमोट में फालतू के बटन देकर इसे बल्कि नहीं बनाया गया है। टीवी के साइच और नीचे की ओर सभी तरह के पोर्ट दिए गए हैं। Westinghouse के इस टीवी को आप अकेले भी सेटअप कर सकते हैं। टीवी के साथ बॉक्स में रिमोट, बैटरी, स्टैंड और वॉल माउंट मिलते हैं।
