गेमर्स के लिए वेस्टर्न डिजिटल ने लॉन्च की हाई स्पीड SSD, कीमत 13 हजार से शुरू

कंप्यूटर गेमर्स और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखते हुए स्टोरेज सॉल्यूशंस देने वाली Western Digital ने भारत में सॉलिड स्टेट ड्राइव्स (SSD) की नई रेंज लॉन्च की है। इन हाई स्पीड ड्राइव्स को लैपटॉप और कंप्यूटर दोनों में लगाया जा सकता है।
इनमें WD ब्लैक SN750 खास प्रोडक्ट है, जो 250जीबी से लेकर 2टीबी तक के ऑप्शन में आती है। कंपनी ने इन्हें खुद की 3d NAND टेक्नोलॉजी पर बनाया है। यह हीटसिंक का फीचर मिलता है, जो SSD की स्पीड और टेम्परेचर को मेंटेन करता है।
कंपनी का दावा है कि इस SSD के साथ विडियो एडिटर्स, गेमर्स और दूसरे यूजर्स अपनी फाइलें तेजी से ट्रांसफर कर सकते हैं। कंपनी का दावा कि ये इसका 1टीबी का मॉडल 3470एमबी प्रति सेकंड की स्पीड से डाटा रीड कर सकता है।
इसके साथ ही कंपनी ने WD Blue SN500 को भी पेश किया हैं, जो जोकि अलग-अलग ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं। इन हाई स्पीड ड्राइव्स की कीमत 13 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये के बीच है। WD Black SN750 NVMe SSD के सभी वेरिएंट ऑनलाइन भी खरीदे जा सकते हैं।