फुल व्यू डिस्प्ले के साथ वीवो जेड10 हुआ लॉन्च, मिलेगा 24MP का फ्रंट कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 04 Jul 2018 04:22 PM IST
Vivo Z10 launched in India with 24MP Selfie Camera: Price, Specifications
Vivo Z10

    वीवो ने चुपके से भारत में अपना नया स्मार्टफोन वीवो जेड10 (Vivo Z10) लॉन्च कर दिया है। यह फोन देखने में वीवो वी7 प्लस का नया वर्जन लग रहा है जो कि पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था। हालांकि वीवो जेड10 फिलहाल आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में ही उपलब्ध है।

    फोन की बिक्री देश के अन्य हिस्सों में कब होगी इसके बारे में कंपनी ने अभी कुछ नहीं कहा है। फोन के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल व्यू डिस्प्ले के साथ फेस अनलॉक दिया गया है। फोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

    वीवो जेड10 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.1, 6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले और क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 23 जीबी स्टोरेज मिलेगी आगे बढ़ाया जा सकेगा।

    कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के साथ पोट्रेट मोड भी मिलेगा। इसके अलावा ब्यूटी समेत कई सारे मोड भी मिलेंगे। फोन में 3225 एमएएच की बैटरी मिलेगी और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन की 21,990 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें