Vivo Y9s ग्लोबल लेवल पर हुआ लॉन्च, मिलेगा डायमंड शेप्ड क्वाड रियर कैमरा सेटअप

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 02 Dec 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
Vivo Y9s Smartphone Launched In China Know Price And Specifications
Vivo Y9s - फोटो : @ohmyfind / Twitter

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने लेटेस्ट स्मार्टफोन वाय9एस (Vivo Y9s) को चीन में लॉन्च कर दिया है। लोगों को इस फोन में डायमंड शेप्ड कैमरा सेटअप, दमदार प्रोसेसर और बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने रशिया में वीवो वी17 स्मार्टफोन को पेश किया था। हालांकि, वीवो ने वाय9एस स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। तो चलिए जानते हैं वीवो वाय9एस की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1,998 चीनी युआन (करीब 20,400 रुपये) रखी है। वहीं, चीन के ग्राहक इस फोन को छह दिसंबर से खरीद सकेंगे।

    विज्ञापन

    कंपनी ने इस फोन में 6.38 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीवो ने इस फोन के बैक पैनल में डायमंड शेप्ड रियर क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद हैं। साथ यूजर्स इस फोन के 32 मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0, हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 18 वॉट डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें