फुल व्यू डिस्प्ले के साथ Vivo Y83 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 02 Jun 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Vivo Y83 launched in India With FullView Display, Price, Specifications, Features
Vivo Y83

    वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y83 पेश किया है। इससे पहले इस फोन को चीन में लॉन्च किया गया था। इस फोन में भी आईफोन X जैैसी डिस्प्ले मिलेगी यानि फुल व्यू डिस्प्ले इस फोन में दिया गया है। इसके अलावा यह फोन केवल 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध होगा। वीवो वाय83 की ऑफलाइन औरर ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।

    Vivo Y83 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Vivo Y83
    Vivo Y83

    Vivo Y83 की भारत में कीमत 14,990 रुपये है और यह फोन सिर्फ 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन को भारत में अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, वीवो की साइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 6.22 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो P20 प्रोसेसर है।

    विज्ञापन

    फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमर है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल फेस ब्यूटी, प्रोट्रेट, लाइव फोटो और ग्रुप सेल्फी जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन में 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। वीवो वाय83 में 3260mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें