Vivo Y77 5G: Dimensity 930 SoC के साथ लॉन्च, 256 जीबी स्टोरेज और मिलेगा दमदार कैमरा
Vivo Y77 5G में 6.64 इंच की HD+ LCD IPS डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दी गई है।

विस्तार
चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने Vivo Y77 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फिलहाल इस फोन को घरेलू मार्केट और मलेशिया में ही लॉन्च किया है। Vivo Y77 5G में मीडियाटेक का डायमेंसिटी 930 5G प्रोसेसर और 4,500mAh की बैटरी दी गई है। Vivo Y77 5G में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा भी दिया गया है। कंपनी ने मलेशिया में जो वेरियंट लॉन्च किया है, उसमें मीडियाटेक का डायमेंसिटी 810 5G प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। आइये जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर मिलने वाले हैं।
Vivo Y77 5G को चार स्टोरेज ऑप्शन 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज/ 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज/ 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज क्षमता के साथ लॉन्च किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 1,599 युआन (करीब 19,999 रुपये) है, जबकि टॉप वेरियंट की कीमत 1,999 युआन (करीब 24,999 रुपये) रखी गई है। इस फोन को तीन कलर क्रिस्टल ब्लैक (Crystal Black), क्रिस्टल पिंक (Crystal Pink), क्रिस्टल सी-ब्लू (Crystal Sea blue) कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।
Vivo Y77 5G में 6.64 इंच की HD+ LCD IPS डिस्प्ले (1,080*2,388 पिक्सल) और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया गया है। Vivo Y77 5G में मीडियाटेक का डायमेंसिटी 930 5G प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR4 रैम और 256 जीबी तक की UFS 2.2 की स्टोरेज है। यह फोन लेटेस्ट एंड्रायड 12 और OriginOS Ocean UI के साथ आता है।