44MP ऑटो आईफोकस फ्रंट कैमरे के साथ vivo Y75 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 May 2022 02:11 PM IST
सार

इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। फ्रंट में 44 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है।

विज्ञापन
vivo Y75 launched in India with 44MP Eye Autofocus Selfie Camera and 44W FlashCharge
vivo Y75 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वीवो ने भारतीय बाजार में अपने नए फोन vivo Y75 को लॉन्च कर दिया है। vivo Y75 के साथ स्लिक डिजाइन दी गई है। इसके अलावा vivo Y75 को मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। वीवो के इस फोन में 44 मेगापिक्सल का ऑटो आईफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ में 50 मेगापिक्सल का सुपर नाइट कैमरा भी है। फोन में 4050mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W FlashCharge का सपोर्ट है।

    Vivo Y75 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है। फोन को डांसिंग वेव और मूनलाइट शैडो कलर में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। ICICI, SBI, IDFC फर्स्ट बैंक और OneCard के ग्राहकों के उनके कार्ड के साथ 1,500 रुपये की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    Vivo Y75 में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 12 है। इसके अलावा इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G96 4G प्रोसेसर है जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। रैम को वर्चुअल तौर पर 4 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। फ्रंट में 44 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। कैमरे के साथ सुपर मैक्रो, पोट्रेट, लाइव फोटोज और बोकेह मोड मिलेंगे।

    कनेक्टिविटी के लिए Vivo Y75 में Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.2, GPS, BEIDOU, GLONASS, GALILEO, 3.5mm हेडफोन जैक, टाईप-सी पोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 4050mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W flash चार्जिंग का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें