Vivo Y75 5G Review: Vivo T1 5G से कितना अलग है यह फोन, कैसी है परफॉर्मेंस

प्रदीप पाण्डेय
Sat, 26 Feb 2022 01:49 PM IST
सार

Vivo Y75 5G

के फीचर्स की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें वीवो टी1 की तरह ही फ्लैट डिजाइन दी गई है। Vivo Y75 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo Y75 5G Review in Hindi price in India camera sample and more
Vivo Y75 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    वीवो ने कुछ दिन पहले ही सीरीज टी पेश की है। इसके तहत Vivo T1 5G को लॉन्च किया गया है। सीरीज टी से पहले वीवो ने अपने नए 5जी स्मार्टफोन Vivo Y75 5G को भारत में लॉन्च किया है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वीवो की वाय सीरीज का यह संभवतः आखिरी फोन है और ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि सीरीज टी को वीवो ने वाय सीरीज के रेंज में ही पेश किया। ऐसे में संभावना है कि कंपनी वाय सीरीज को सीरीज टी के साथ रिप्लेस करे। Vivo Y75 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें वीवो टी1 की तरह ही फ्लैट डिजाइन दी गई है। Vivo Y75 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। Vivo Y75 5G की कीमत 21,990 रुपये रखी गई है। फोन को एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि Vivo Y75 5G कैसा फोन है औरVivo T1 5Gसे यह कितना अलग है?

    Vivo Y75 5G Review: डिजाइन

    Vivo Y75 5G
    Vivo Y75 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    डिजाइन की बात करें तो आप Vivo Y75 5G और Vivo T1 5G में कोई फर्क महसूस ही नहीं कर पाएंगे। दोनों फोन में एक ही पैटर्न, एक ही फिनिशिंग और एक ही जैसा ग्लो दिया गया है। कैमरे की डिजाइन भी एक ही जैसी है। बैक पैनल पर लाइट पड़ने पर शानदार रिफ्लेक्शन होता जो कि कलरफुल होता है। Vivo Y75 5G को भी एक रंग बदलने वाला स्मार्टफोन कहा जा सकता है। फोन के फ्रेम आईफोन 13, ओप्पो रेनो 7 सीरीज और Vivo T1 5G जैसी फ्लैट डिजाइन वाला है, जबकि किनारे कर्व्ड हैं।

    Vivo Y75 5G
    Vivo Y75 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    फोन में प्लास्टिक का फ्रेम है। सारे बटन राइट में दिए गए हैं। कुल मिलाकर कहें तो डिजाइन के मामले में Vivo Y75 5G और Vivo T1 5G में कोई फर्क नहीं है। टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट, हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल नीचे दिए गए हैं। फोन को ग्लोइंग गैलेक्सी और स्टारलाइट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन का कुल वजन 187 ग्राम है। Vivo T1 5G का वजन भी 187 ग्राम ही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें