44W की फास्ट चार्जिंग के साथ Vivo Y73t हुआ लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का कैमरा भी है
Vivo Y73t के साथ एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS Ocean मिलता है। इसके अलावा इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वीवो के इस फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर है।

विस्तार
वीवो ने अपने नए किफाती फोन Vivo Y73t को चीन में लॉन्च कर दिया है। Vivo Y73t के साथ 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W की FlashCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। वीवो के इस नए फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर भी दिया गया है। इसके अलावा Vivo Y73t में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो कि ऑटोफोकस के साथ आता है।
Vivo Y73t की कीमत
Vivo Y73t की प्री-बुकिंग वीवो की साइट से शुरू हो गई है। Vivo Y73t को 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में 1,399 चीनी युआन यानी करीब 16,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। Vivo Y73t के टॉप वेरियंट यानी 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,799 युआन यानी करीब 21,000 रुपये है।
Vivo Y73t की स्पेसिफिकेशन
Vivo Y73t के साथ एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS Ocean मिलता है। इसके अलावा इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वीवो के इस फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 GPU, 12 जीबी तक LPDDR4X रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
Vivo Y73t का कैमरा
वीवो के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है।
Vivo Y73t की बैटरी
Vivo Y73t में 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W की फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 201.5 ग्राम है। Vivo Y73t में डुअल 5G सिम का सपोर्ट है और डुअल 5G मोड भी है। इसमें टाईप-सी पोर्ट के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।