Vivo Y72t: वीवो का बजट स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगी 256GB की स्टोरेज
Vivo Y72t के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,399 चीनी युआन यानी करीब 16,200 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,599 युआन यानी करीब 18,600 रुपये है।

विस्तार
वीवो ने घरेलू मार्केट में अपने नए फोन Vivo Y72t को लॉन्च कर दिया है। Vivo Y72t को तीन कलर में पेश किया गया है। Vivo Y72t में 60Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Vivo Y72t में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। वीवो के इस फोन में 256 जीबी की स्टोरेज है।
Vivo Y72t की कीमत
Vivo Y72t के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,399 चीनी युआन यानी करीब 16,200 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,599 युआन यानी करीब 18,600 रुपये है। Vivo Y72t को डीप स्पेस ब्लैक, ब्लू सी और स्टार ट्रेल पाउडर कलर में खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में Vivo Y72t की उपलब्धता की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
Vivo Y72t में एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS 1.0 है। इसके अलावा फोन में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 60Hz है। Vivo Y72t में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU, 8 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
कैमरे की बात करें तो Vivo Y72t में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए वीवो ने अपने इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 5G, ब्लूटूथ v5.1, GPS, Beidou, GLONASS, Galileo, QZSS, 3.5mm ऑडियो जैक और टाईप-सी पोर्ट है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Vivo Y72t में 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की FlashCharge चार्ज का सपोर्ट है।