Vivo Y55s 5G: वीवो ने लॉन्च किया शानदार डिजाइन वाला फोन, इसमें है Dimensity 700 SoC और 128GB स्टोरेज
Vivo Y55s 5G में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड वीवो (Vivo) ने अपने नए 5G स्मार्टफोन Vivo Y55s 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को पहले घरेलू मार्केट में पेश किया गया था। अब फोन को ताइवान, हॉन्गकॉन्ग जैसे क्षेत्रों में लॉन्च किया गया है। Vivo Y55s 5G को 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 128 जीबी की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप और 5000 एमएएच बैटरी से लैस किया गया है। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...
वीवो वाय55एस 5जी को गैलेक्सी ब्लू और स्टारलाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7990 NTD (लगभग 21,000 रुपये) और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,490 NTD (लगभग 22,500 रुपये) रखी गई है।
वीवो वाय55एस 5जी में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 1080 x 2408 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन में फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS 12 दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
- 100 मेगापिक्सल कैमरे के साथ भारत में जल्द लॉन्च होगा Oppo Reno 8T
- गूगल को सुप्रीम कोर्ट से झटका: एक हफ्ते में जमा करना होगा 10 फीसदी जुर्माना, कोर्ट ने कहा- CCI की रिपोर्ट सही
- BSNL ने बंद किया अपना सबसे सस्ता प्लान, मिलता था 1TB हाई-स्पीड डाटा
- Garmin ने भारत में लॉन्च की नई शानदार स्मार्टवॉच, 70 दिनों तक चलेगी बैटरी