5000mAh की बैटरी के साथ Vivo Y51A भारत में हुआ लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 11 Jan 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
Vivo Y51A launched in India With Triple Rear Cameras Price and Specifications
Vivo Y51A - फोटो : AMAZON

    वीवो ने अपनी वाय सीरीज के तहत भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y51A को लॉन्च कर दिया है। Vivo Y51A में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। Vivo Y51A पिछले महीने लॉन्च हुए Vivo Y51 का अपग्रेडेड वर्जन है।

    Vivo Y51A की कीमत

    भारतीय बाजार में Vivo Y51A को एक ही स्टोरेज और रैम वेरियंट में पेश किया गया है जिसकी कीमत 17,990 रुपये है। यह फोन 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है। Vivo Y51A टाइटेनियम सफायर और क्रिस्टल सैंफनी कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है। एचडीएफसी बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Vivo V20 Pro Review: स्टाइलिश डिजाइन के साथ बेहतर कैमरा वाला स्मार्टफोन    

    Vivo Y51A की स्पेसिफिकेशन

    फीचर्स की बात करें तो Vivo Y51A में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल है जिसकी क्वॉलिटी LCD है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y51A का कैमरा

    Vivo Y51A में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है, वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। कैमरे के साथ पोट्रेट, फोटो, वीडियो, पैनोरमा लाइव फोटो और स्लो मोशन जैसे फीचर्स हैं। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है।

    Vivo Y51A बैटरी और कनेक्टिविटी

    वीवो ने अपने इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, USB टाइप-सी पोर्ट और पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें