Vivo Y51 (2020) भारत में हुआ लॉन्च, 1TB तक की मिलेगी एक्सपेंडेबल मेमोरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Dec 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
Vivo Y51 2020 Launched in India With 5000mAh Battery Price and Specifications
Vivo Y51 2020 - फोटो : Amar Ujala

    वीवो इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y51 (2020) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले Vivo Y51 (2020) को इंडोनेशिया और पाकिस्तान में लॉन्च किया गया है। इनमें से इंडोनेशिया वाले मॉडल को भारतीय बाजार में उतारा गया है। Vivo Y51 (2020) की खासियतों की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

    Vivo Y51 (2020) की कीमत

    भारतीय बाजार में Vivo Y51 (2020) को 17,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। यह फोन टाइटेनिम सफायर और क्रिस्टल सिंफोनी कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट, अमेजन और वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है। फोन के साथ जियो की ओर से 7,000 रुपये का फायदा दिया जा रहा है।

    विज्ञापन

    Vivo Y51 (2020) की स्पेसिफिकेशन

    Vivo Y51 (2020) में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल है। इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया है, जिसमें फ्रंट कैमरा लगा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम 10 पर काम करता है। इसके अलावा परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है। यूजर्स इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y51 (2020) का कैमरा

    वीवो के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कैमरे के साथ स्लो-मोशन, सुपर नाइट मोड, लाइव फोटो जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

    Vivo Y51 (2020) की बैटरी

    Vivo Y51 (2020) में 5000mAh की बैटरी है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, ओटीजी, रेडियो और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन का वजन 188 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें