6.64 इंच डिस्प्ले और 8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ ये सस्ता फोन, पानी में भी नहीं होगा खराब!
Vivo Y36 में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 44 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फास्ट चार्जिंग को लेकर कंपनी का कहना है कि फोन को 15 मिनट में 30 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड वीवो में अपने नए किफायती फोन Vivo Y36 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को अगस्त में लॉन्च हुए Vivo Y35 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया गया है। फोन को 5G और 4G ऑप्शन में पेश किया गया है। Vivo Y36 में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 44 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फास्ट चार्जिंग को लेकर कंपनी का कहना है कि फोन को 15 मिनट में 30 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
वीवो के इस फोन को फिलहाल इंडोनेशिया में पेश किया गया है। फोन एक्वा ग्लीटर और मीटियोर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है। 4G Vivo Y36 के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी वेरियंट की कीमत IDR 3,399,000 (लगभग 18,700 रुपये) है। Vivo Y36 5G वर्जन को क्रिस्टल ग्रीन और मिस्टिक ब्लैक कलर में उपलब्ध किया गया है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन की कीमत की घोषणा नहीं की है।
वीवो के लेटेस्ट फोन में 6.64 इंच का फुलएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और 650 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन एंड्रॉयड 13 के साथ आता है। इसमें ऑक्टा कोर Snapdragon 680 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम का सपोर्ट है। फोन में 256 जीबी तक स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में रैम को भी 8 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है।
- Daam Virus: कॉल रिकॉर्डिंग से लेकर मोबाइल हिस्ट्री तक चुरा रहा यह वायरस, CERT-In ने जारी किया अलर्ट
- ChatGPT की डेवलपर कंपनी OpenAI दे रही 8.2 करोड़ रुपये का इनाम, देना होगा यह आइडिया
- Nothing Phone 2 की लॉन्च तारीख आई सामने, 4700mAh बैटरी से होगा लैस, जानें फीचर्स
- TWS under 3000: ये हैं कम कीमत वाले दमदार ईयरबड्स, पानी में भी नहीं होंगे खराब! देखें टॉप-5 की लिस्ट