15 सौ रुपये सस्ता हुआ 50MP कैमरा और EIS सपोर्ट के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन
Vivo Y35 को अब 16,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। Vivo Y35 को भारत में पिछले साल 18,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ICICI, SBI, Yes बैंक जैसे कई सारे बैंक के कार्ड पर 1,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

विस्तार
यदि आप भी फोन खरीदने के लिए किसी ऑफर या प्राइस कट का इंतजार कर रहे हैं तो वीवो की वाय सीरीज का Vivo Y35 फोन सस्ता हो गया है। Vivo Y35 को अब 16,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। Vivo Y35 को भारत में पिछले साल 18,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ICICI, SBI, Yes बैंक जैसे कई सारे बैंक के कार्ड पर 1,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। फोन के साथ ग्राहकों को V-Shield प्रोटेक्शन प्लान भी मिलेगा।
फोन में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस 2.5D कर्व डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में 6 nm वाला Snapdragon 680 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही Vivo Y35 में Multi Turbo और अल्ट्रा गेम मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में 8 जीबी की रैम मिलती है और इसे 3 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। साथ ही फोन की स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।