Vivo Y33s स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, 50 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 23 Aug 2021 01:10 PM IST
सार

vivo Y33s की कीमत 17,990 रुपये रखी गई है और इस कीमत में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। फोन को मिरर ब्लैक और मिड-डे ड्रीम कलर वेरियंट में अमेजन, फ्लिपकार्ट और वीवो के ऑनलाइन स्टोर के अलावा तमाम रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Vivo Y33s Launched in India with 50 megapixel rear camera price and specifications
Vivo Y33s - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वीवो इंडिया ने अपनी वाय सीरीज के तहत नए स्मार्टफोन Vivo Y33s को लॉन्च कर दिया है। Vivo Y33s की सबसे खास बात यह है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 4 जीबी की एक्सटेंडेड रैम है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो कि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    Vivo Y33s की कीमत

    vivo Y33s की कीमत 17,990 रुपये रखी गई है और इस कीमत में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। फोन को मिरर ब्लैक और मिड-डे ड्रीम कलर वेरियंट में अमेजन, फ्लिपकार्ट और वीवो के ऑनलाइन स्टोर के अलावा तमाम रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Vivo Y33s की स्पेसिफिकेशन

    vivo Y33s में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2408x1080 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ इन-बिल्ड ब्लू लाइट फिल्टर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 11 आधारित FunTouch OS 11.1, 8 जीबी + 4 जीबी एक्सटेंडेड रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y33s का कैमरा

    वीवो के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे के साथ नाइट मोडड भी दिया गया है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्स का डेफ्थ और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए वीवो के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    Vivo Y33s की बैटरी

    फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट के अलावा, 2.4GHz/5GHz वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, 4G LTE, जीपीएस, टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें