Vivo ने लॉन्च किया एक सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानें इसके सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 30 May 2022 03:25 PM IST
सार

Vivo Y33e 5G को मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 10W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। वीवो के इस फोन में एंड्रॉयड 12 दिया गया है।

विज्ञापन
Vivo Y33e 5G Launched With MediaTek Dimensity 700 SoC Price Specifications
Vivo Y33e 5G - फोटो : Vivo

    विस्तार

    वीवो ने घरेलू बाजार में Vivo Y33e 5G को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की वाय सीरीज का नया 5जी फोन है। Vivo Y33e 5G को मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 10W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। वीवो के इस फोन में एंड्रॉयड 12 दिया गया है। इसके अलावा Vivo Y33e 5G में 60Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है।

    Vivo Y33e 5G की बिक्री अगले महीने से चीन में शुरू होगी और ग्लोबल मार्केट में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं है। Vivo Y33e 5G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,299 चीनी युआन यानी करीब 15,000 रुपये है। फोन को फ्लोराइट ब्लैक और मैजिक ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Vivo Y33e 5G में 6.51 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.99 है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 GPU है। इसमें एंड्रॉयड 12 के साथ Origin Ocean OS दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y33e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

    Vivo Y33e 5G का वजन 198 ग्राम है और इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक भी है। इसमें डुअल बैंड वाई-फाई के अलावा ब्लूटूथ v5.1 और टाईप-सी पोर्ट के साथ 3.5mm हेडफोन जैक भी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें