Vivo का यह पंचहोल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन हुआ 1,000 रुपये सस्ता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Oct 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Vivo Y30 Price in India Cut by Rs 1000 know new price and specifications
Vivo Y30 price cut - फोटो : AMAR UJALA

    वीवो ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए अपने एक स्मार्टफोन Vivo Y30 की कीमत में कटौती की है। Vivo Y30 को इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। वहीं अब इसकी कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। Vivo Y30 को नई कीमत के साथ अमेजन और वीवो इंडिया की साइट से खरीदा जा सकता है।

    Vivo Y30 के इस फोन को अब 13,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है, पहले इसकी कीमत 14,990 रुपये थी। वीवो ने इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन

    वीवो वाय30 स्मार्टफोन में 6.47 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हिलियो पी35 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    कंपनी ने वीवो वाय30 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी नेटवर्क, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें