Vivo ने लॉन्च किया यह बजट स्मार्टफोन, इस फोन में है 16GB रैम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 Aug 2022 12:33 PM IST
सार

Vivo Y22s में एंड्रॉयड 12 के साथ Funtouch OS 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89.67 फीसदी है।

विज्ञापन
Vivo Y22s launched With Snapdragon 680 SoC Dual Rear Cameras Price and Specifications
Vivo Y22s - फोटो : Vivo

    विस्तार

    वीवो ने अपने एक नए बजट फोन Vivo Y22s को वियतनाम में लॉन्च कर दिया है। Vivo Y22s कंपनी की वाय सीरीज का नया स्मार्टफोन है। Vivo Y22s के साथ 4G का सपोर्ट है और इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। Vivo Y22s में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    Vivo Y22s की कीमत

    Vivo Y22s की कीमत 5,990,000 वियतनामी डोंग यानी करीब 20,500 रुपये है। इसकी बिक्री वियतनाम की ई-कॉर्मस साइट Shopee और Lazada से हो रही है। Vivo Y22s को स्टारलाइट ब्लू और येल्लो ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। Vivo Y22s की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन

    Vivo Y22s की स्पेसिफिकेशन

    Vivo Y22s में एंड्रॉयड 12 के साथ Funtouch OS 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89.67 फीसदी है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 530 निट्स है। फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। रैम को 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा जिसके बाद फोन में 16 जीबी रैम हो जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y22s का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो वीवो के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल पोट्रेट है। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Vivo Y22s की बैटरी

    बैटरी और कनेक्टिविटी की बात करें तो Vivo Y22s में Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, GPS, Glonass, NFC, OTG, FM radio और USB Type-C पोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Vivo Y22s में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का कुल वजन 192 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें