Vivo ने लॉन्च किया एक सस्ता स्मार्टफोन, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा 8GB तक रैम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 06 Sep 2022 09:58 AM IST
सार

वीवो के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का बोकेह है जिसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए Vivo Y22 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Vivo Y22 launched With MediaTek Helio G85 SoC 50 Megapixel Camera Price and Specifications
Vivo Y22 - फोटो : Vivo

    विस्तार

    वीवो का नया फोन Vivo Y22 इंडोनेशिया में लॉन्च हो गया है। Vivo Y22 को लेकर खबर है कि यह भारत में भी जल्द ही लॉन्च होगा लेकिन कंपनी की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। Vivo Y22 को वॉटरड्रॉप नॉच और मीडियाटेक हीलियो G85 गेमिंग प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। Vivo Y22 के साथ रैम 2.0 भी मिलेगी जिसकी मदद से फोन इनबिल्ट स्टोरेज को रैम के तौर पर इस्तेमाल कर पाएगा। Vivo Y22 में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है।

    Vivo Y22 की कीमत 2,399,000 इंडोनेशियाई रुपिया यानी करीब 12,900 रुपये है। इस कीमत में फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगी, वहीं Vivo Y22 को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में भी पेश किया गया है, लेकिन इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। Vivo Y22 को मेटावर्स ग्रीन, स्टारलिट ब्लू और समर सियान कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Vivo Y22 में डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 12 के साथ Funtouch OS 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 89.67 है। Vivo Y22 की डिस्प्ले की ब्राइटनेस 530 निट्स है। Vivo Y22 में मीडियाटेक हीलियो G85 गेमिंग प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। रैम को 2 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें