20 हजार रुपये से कम होगी Vivo Y21T की कीमत, अगले सप्ताह हो सकती है लॉन्चिंग
Vivo Y21T की कीमत 16,490 रुपये होगी। ट्वीट में यह भी कहा गया है कि फोन को दो कलर में पेश किया जाएगा। इसके अलावा इसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी।

विस्तार
वीवो के बजट स्मार्टफोन Vivo Y21T की कीमत लॉन्चिंग से पहले लीक हो गई है। Vivo Y21T के फीचर्स भी हाल ही में लीक हुए हैं। कहा जा रहा है कि Vivo Y21T को फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 128 जीबी की स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा खबर है कि Vivo Y21T को स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। Vivo Y21T का मुकाबला पहले से भारतीय बाजार में मौजूद Xiaomi Redmi Note 11T 5G और Realme 8 से होगा। फोन को दो कलर वेरियंट में पेश किया जाएगा।
Vivo Y21T की भारतीय कीमत
ट्विटर यूजर @Agarwalji_Tech ने फोन के फीचर्स और कीमत को लेकर जानकारी दी है। ट्वीट के मुताबिक Vivo Y21T की कीमत 16,490 रुपये होगी। ट्वीट में यह भी कहा गया है कि फोन को दो कलर में पेश किया जाएगा। इसके अलावा इसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी।
Vivo Y21T की संभावित स्पेसिफिकेशन
फोन का एक प्रमोशनल पोस्टर भी सामने आया है जिसके मुताबिक Vivo Y21T में एंड्रॉयड 11 आधारित FunTouch OS 12 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल होगा। फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन के साथ 1 जीबी एक्सटेंडेड रैम भी मिलेगा।
Vivo Y21T का कैमरा
वीवो के इस फोन को लेकर खबर है कि इसमें तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलेगा। Vivo Y21T में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
कनेक्टिविटी के लिए Vivo Y21T में 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm के हेडफोन जैक के अलावा साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। Vivo Y21T में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। फोन की लॉन्चिंग 3 जनवरी को हो सकती है।