वीवो का बजट स्मार्टफोन Vivo Y21T हुआ ग्लोबली लॉन्च, अगले सप्ताह आएगा भारत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Jan 2022 12:12 PM IST
सार

Vivo Y21T की कीमत 3,099,000 इंडोनेशियाई रुपिया यानी करीब 16,200 रुपये है। फोन को एक ही वेरियंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। इसे मिडनाइट ब्लू और पर्ल व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Vivo Y21T launched With Triple Rear Cameras Price and Specifications
Vivo Y21T - फोटो : Vivo

    विस्तार

    वीवो ने अपने बजट स्मार्टफोन Vivo Y21T को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। Vivo का यह नया स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के अलावा ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आता है। Vivo Y21T में आपको स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और 18W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। फोन को दो कलर में खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक Vivo Y21T अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होने वाला है।

    Vivo Y21T की कीमत

    Vivo Y21T की कीमत 3,099,000 इंडोनेशियाई रुपिया यानी करीब 16,200 रुपये है। फोन को एक ही वेरियंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। इसे मिडनाइट ब्लू और पर्ल व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Vivo Y21T की स्पेसिफिकेशन

    Vivo Y21T में एंड्रॉयड 11 Funtouch OS 12 है। इसके अलावा इसमें 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। मेमोरी की स्टोरेज से रैम को 2 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y21T का कैमरा

    Vivo Y21T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापक्सल का डेफ्थ है। सेल्फी के लिए Vivo Y21T में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.8 है।

    Vivo Y21T की बैटरी

    वीवो के इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 182 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और जीपीएस दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें