50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ Vivo Y21T भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 20 हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Jan 2022 09:21 AM IST
सार

Vivo का यह नया स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के अलावा ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आता है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। Vivo Y21T में आपको स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और 18W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

विज्ञापन
Vivo Y21T launched in India at Rs 16490 with 50 megapixel rear camera setup
Vivo Y21T - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वीवो का नया और बजट स्मार्टफोन Vivo Y21T भारत में लॉन्च हो गया है। इससे पहले Vivo Y21T को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। Vivo Y21T की बिक्री वीवो के ऑनलाइन स्टोर के अलावा अन्य रिटेल स्टोर और ई-स्टोर से शुरू हो गई है। Vivo का यह नया स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के अलावा ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आता है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। Vivo Y21T में आपको स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और 18W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

    Vivo Y21T की कीमत

    Vivo Y21T की कीमत भारतीय बाजार में 16,490 रुपये रखी गई है। बता दें कि इंडोनेशिया में Vivo Y21T की कीमत 3,099,000 इंडोनेशियाई रुपिया यानी करीब 16,200 रुपये है। फोन को एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। इसे मिडनाइट ब्लू और पर्ल व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Vivo Y21T की स्पेसिफिकेशन

    Vivo Y21T में एंड्रॉयड 11 Funtouch OS 12 है। इसके अलावा इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2408x1080 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। मेमोरी की स्टोरेज से रैम को 1 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y21T का कैमरा

    Vivo Y21T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापक्सल का डेफ्थ है। सेल्फी के लिए Vivo Y21T में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.8 है।

    Vivo Y21T की बैटरी

    वीवो के इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 182 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और जीपीएस दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें