13 हजार रुपये से भी कम में Vivo Y21e भारत में हुआ लॉन्च, 5000mAh की बैटरी भी मिलेगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 Jan 2022 12:41 PM IST
सार

Vivo Y21e के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,990 रुपये है। फोन को एक ही वेरियंट में पेश किया गया है। इसके साथ एक्सटेंडेड रैम फीचर भी मिलता है

विज्ञापन
Vivo Y21e launched in India With Qualcomm Snapdragon 680 SoC Price and Specifications
Vivo Y21e - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वीवो ने अपने एक और बजट स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतार दिया है। Vivo Y21e एक पॉकेट फ्रेंडली फोन है जिसमें स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। वीवो के इस फोन में फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। Vivo Y21e में आई प्रोटेक्शन मोड भी है जो ब्लू लाइट को फिल्ट करता है।

    Vivo Y21e की कीमत

    Vivo Y21e के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,990 रुपये है। फोन को एक ही वेरियंट में पेश किया गया है। इसके साथ एक्सटेंडेड रैम फीचर भी मिलता है जिससे रैम 0.5GB तक बढ़ जाएगा। फोन के बिक्री डायमंड ग्लो और मिडनाइट ब्लू कलर में शुरू हो गई है।

    विज्ञापन

    Vivo Y21e की स्पेसिफिकेशन

    Vivo Y21e में एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 दिया गया है। इसके अलावा वीवो के इस फोन में 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। Vivo Y21e में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसके साथ बेहतर डाटा स्पीड के लिए मल्टी टर्बो 5.0 भी दिया गया है। फोन में अल्ट्रा गेम मोड भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y21e का कैमरा

    वीवो के इस नए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.2 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है जिसका अपर्चर f/2.4 है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.8 है। कैमरे के साथ पोट्रेट मोड, सुपर एचडीआर, फेस ब्यूटी जैसे मोड मिलेंगे।

    Vivo Y21e की बैटरी

    Vivo Y21e के साथ 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें रिवर्स फास्ट चार्जिंग भी है जिससे आप दूसरे गैजेट जैसे स्मार्टवॉच या ईयरफोन को चार्ज कर सकेंगे। इसमें फेस अनलॉक भी है। कनेक्टिविटी के लिए वीवो के इस फोन में 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, USB टाईप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ v5 और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें