Vivo Y21 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 15490 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Aug 2021 01:00 PM IST
सार

Vivo Y21 की कीमत 15,490 रुपये है और इसे एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में खरीदा जा सकेगा। इसे अमेजन इंडिया पर डायमंड ग्लो और मिडनाइट ब्लू कलर वेरियंट में लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Vivo Y21 launched in India With 5000mAh Battery and Dual Rear Cameras
Vivo Y21 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वीवो ने वाय सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo Y21 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Vivo Y21 को तमाम ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। Vivo Y21 में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। इशके अलावा इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर और 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

    Vivo Y21 की कीमत

    Vivo Y21 की कीमत 15,490 रुपये है और इसे एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में खरीदा जा सकेगा। इसे अमेजन इंडिया पर डायमंड ग्लो और मिडनाइट ब्लू कलर वेरियंट में लिस्ट किया गया है।

    विज्ञापन

    Vivo Y21 की स्पेसिफिकेशन

    Vivo Y21 मं एंड्रॉयड 11 आधारित FunTouch OS 11.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y21 का कैमरा

    कैमरे की बात करें वीवो के इस नए फोन Vivo Y21 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Vivo Y21 की बैटरी

    फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, डुअल सिम, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें