वीवो जल्द लॉन्च करेगा बजट स्मार्टफोन, 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ मिलेगी फास्ट चार्जिंग
Vivo Y16 को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और आईएमईआई के डाटाबेस में देखा गया है। इस फोन को Vivo Y15 और Y15c के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो जल्द ही अपने एक और बजट स्मार्टफोन Vivo Y16 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Vivo Y16 को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और आईएमईआई के डाटाबेस में देखा गया है। इस फोन को Vivo Y15 और Y15c के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।
इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लीक हुई है। लीक्स के अनुसार फोन की कीमत 12 हजार से कम रहने की उम्मीद है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया जा सकता है। चलिए जानतें हैं इस फोन में क्या-क्या फीचर्स और स्पेसिफिकेशन दिए जा सकते हैं।
Vivo Y16 की संभावित कीमत
लीक्स के अनुसार फोन को गोल्डन कलर में पेश किया जा सकता है। इस फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की शुरुआती कीमत 11,499 रुपये रहने वाली है। फोन को 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में भी लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo Y16 की संभावित स्पेसिफिकेशन
वीवो के इस फोन में 6.51 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। फोन एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS के साथ आएगा। Vivo Y16 में मीडियटेक Helio P35 प्रोसेसर मिल सकता है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जो 50 मेगापिक्सल प्रायमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ आ सकता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
Vivo Y16 की संभावित बैटरी
फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5,यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक दिया जा सकता है।