Vivo ने भारत में लॉन्च किया Y सीरीज का नया फोन, कीमत 10 हजार रुपये से भी कम
Vivo Y16 में 6.51 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है और इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। वीवो के इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ मीडियाटेक Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है।

विस्तार
Vivo ने भारतीय बाजार अपनी वाय सीरीज के नए फोन vivo Y16 को लॉन्च कर दिया है। vivo Y16 को पिछले महीने ही हांगकांग में पेश किया था। Vivo Y16 में 6.51 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है और इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। वीवो के इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ मीडियाटेक Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है।
Vivo Y16 दो वेरियंट में पेश किया गया है। Vivo Y16 के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये रखी गई है। Vivo Y16 को स्टेलर ब्लैक और ड्रिजलिंग गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा। Vivo Y16 की बिक्री वीवो के ऑनलाइन स्टोर के अलावा रिटेल पार्टनर से हो रही है। Kotak, IDFC, OneCard, BOB, Federal, AU bank बैंक के कार्ड से Vivo Y16 को खरीदने पर 1,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।
Vivo Y16 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है और इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 12 के साथ Funtouch OS 12 है। Vivo Y16 के साथ 6.51 इंच की IPS LCD एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसरे के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है। Vivo Y16 में 2.0 रैम एक्सपेंशन भी मिलेगा जिसकी मदद से आप 1 जीबी तक रैम बढ़ा सकते हैं।