Vivo ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, एंड्रॉयड 12 के साथ बड़ी बैटरी मिलेगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 Aug 2022 12:00 PM IST
सार

Vivo Y16 की कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। भारत में भी Vivo Y16 की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है, हालांकि फोन को भारतीय मानय ब्यूरो (BIS) की साइट पर जरूर देखा गया है।

विज्ञापन
Vivo Y16 launched with MediaTek Helio P35 SoC and LCD Display
Vivo Y16 - फोटो : Vivo

    विस्तार

    वीवो ने अपने एक नए स्मार्टफोन Vivo Y16 को लॉन्च कर दिया है। Vivo Y16 को कंपनी ने फिलहाल हॉन्गकॉन्ग में लॉन्च किया है। Vivo Y16 में 6.51 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है और इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। वीवो के इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ मीडियाटेक Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है।

    Vivo Y16 को ड्रिजलिंग गोल्ड और स्टेलर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। Vivo Y16 की कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। भारत में भी Vivo Y16 की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है, हालांकि फोन को भारतीय मानय ब्यूरो (BIS) की साइट पर जरूर देखा गया है।

    विज्ञापन

    Vivo Y16 की स्पेसिफिकेशन

    Vivo Y16 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है और इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 12 के साथ Funtouch OS 12 है। Vivo Y16 के साथ 6.51 इंच की IPS LCD एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसरे के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है। Vivo Y16 में 2.0 रैम एक्सपेंशन भी मिलेगा जिसकी मदद से आप 1 जीबी तक रैम बढ़ा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y16 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.2 है। फोन में दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए वीवो ने Vivo Y16 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। Vivo Y16 के कैमरे के साथ पैनोरमा, लाइव फोटो, टाइम लैप्स, प्रो और डॉक्यूमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    कनेक्टिविटी के लिए Vivo Y16 में 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5, GPS और GLONASS मिलेगा। वीवो के इस फोन में टाईप-सी चार्जिंग है। Vivo Y16 में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग भी है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें