वीवो ने भारत में लॉन्च किया एक सस्ता स्मार्टफोन, जानें सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 May 2022 12:25 PM IST
सार

Vivo Y15c में एंड्रॉयड 12 के साथ Funtouch OS 12 दिया गया है। इसके अलावा वीवो के इस फोन में 6.51 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है।

विज्ञापन
Vivo Y15c launched in India With Dual Rear Cameras know Specifications
Vivo Y15c - फोटो : Vivo

    विस्तार

    वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y15c को भारत में लॉन्च कर दिया है। Vivo Y15c, काफी हद तक Vivo Y15s जैसा ही है जिसे इसी साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। Vivo Y15c को भारतीय बाजार में मीडियाटेक Helio P35 प्रोसेसर और 64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।

    वीवो इंडिया की वेबसाइट पर Vivo Y15c को लिस्ट कर दिया है, हालांकि कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, हालांकि उम्मीद की जा रही है कि Vivo Y15c को Vivo Y15s की कीमत के करीब ही लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को 10,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

    विज्ञापन

    Vivo Y15c की स्पेसिफिकेशन

    Vivo Y15c में एंड्रॉयड 12 के साथ Funtouch OS 12 दिया गया है। इसके अलावा वीवो के इस फोन में 6.51 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। Vivo Y15c में मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो Vivo Y15c में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Vivo Y15c में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, FM रेडियो, GPS/A-GPS और माइक्रो यूएसबी पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें