64MP एंटी शेक कैमरे के साथ Vivo Y100 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Feb 2023 12:40 PM IST
सार

फोन में 6.38 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स है। Vivo Y100 में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G68 GPU दिया गया है।

विज्ञापन
Vivo Y100 Launched in India with 64MP ois camera price and specifications
vivo Y100 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y100 को भारत में लॉन्च कर दिया है। vivo Y-series का यह पहला फोन है जो कि कलर चेंजिग फीचर के साथ आता है। इसके बैक पैनल पर Fluorite AG ग्लास दिया गया है। Vivo Y100 में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ OIS दिया गया है।

    Vivo Y100 को पैसिफिक ब्लू और ट्विलाइट गोल्ड कलर के अलावा मेटल ब्लैक कलर में पेश किया गया है। Vivo Y100 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट, अमेजन के अलावा वीवो के ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है। फोन के साथ Kotak Mahindra, HDFC, ICICI और SBI के साथ 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    विज्ञापन

    फोन में 6.38 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स है। Vivo Y100 में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G68 GPU दिया गया है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित FunTouchOS 13 है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें