Vivo Y100 की भारतीय कीमत लीक, मीडियाटेक Dimensity 920 के साथ होगी जल्द लॉन्चिंग
Vivo Y100 की कीमत भारत में 27,000 रुपये से 29,000 रुपये के बीच होगी। फोन की लॉन्चिंग भारत में अगले सप्ताह हो सकती है। Vivo Y100 को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया जाएगा और साथ में 8 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलेगी।

विस्तार
Vivo Y100 की लॉन्चिंग भारत में इसी महीने होने वाली है लेकिन उससे पहले Vivo Y100 के फीचर्स और कीमत हर रोज लीक हो रहे हैं। अब एक बार फिर से Vivo Y100 की कीमत लीक हुई है। कहा जा रहा है कि Vivo Y100 की कीमत 29,000 रुपये की रेंज में होगी। इससे पहले आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Vivo Y100 को मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा और फोन में एंड्रॉयड 13 मिलेगा।
ट्विटर हैंडल @passionategeekz से एक ट्वीट किया गया है जिसमें दावा किया गया है कि Vivo Y100 की कीमत भारत में 27,000 रुपये से 29,000 रुपये के बीच होगी। फोन की लॉन्चिंग भारत में अगले सप्ताह हो सकती है। Vivo Y100 को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया जाएगा और साथ में 8 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलेगी।
एक पुरानी लीक रिपोर्ट के मुताबिक Vivo Y100 को तीन कलर में पेश किया जाएगा जिनमें गोल्ड, ब्लू और ब्लैक शामिल होंगे। इनमें से दो वेरियंट ब्लैक और गोल्ड कलर चेंजिंग फीचर के साथ आएंगे। Vivo Y100 को लेकर खबर है कि इसमें 6.3 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर मिलेगा और ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G68 MP4 GPU मिलेगा।
Vivo Y100 में तीन रियर कैमरे मिल सकते हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा। अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के होंगे जिनमें एक माइक्रो और दूसरा डेफ्थ सेंसर होगा। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। Vivo Y100 में 5000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 44W की फास्ट चार्जिंग होगी।
- Upcoming Phone: इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, OnePlus से लेकर पोको तक, देखें लिस्ट
- watch D pro VS watch D ultra: Dizo की कौनसी स्मार्टवॉच है आपके लिए बेस्ट? जाने फीचर्स और कीमत
- Vivo X90 Pro: 120W फास्ट चार्जिंग और दमदार कैमरे के साथ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च, जानें कीमत
- मुद्दे की बात: गूगल, फेसबुक और अमेजन की तरह Apple में क्यों नहीं हुई छंटनी, विस्तार से समझें