वीवो का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, 5,000mAh बैटरी के साथ मिलता है इतना कुछ, जानें कीमत
Vivo Y02s 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर और Android 12 आधारित Funtouch OS मिलता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने बजट स्मार्टफोन Vivo Y02s को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 10 हजार से कम कीमत पर पेश किया गया है। फोन में 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही फोन में Android 12 आधारित Funtouch OS के साथ MediaTek Helio P35 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज भी दी गई। चलिए जानतें हैं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में...
फोन को फिलहाल घरेलू मार्केट और साउथ एशियाई देशों में लॉन्च किया गया है। फोन ब्लैक और ब्लू दो कलर ऑप्शन में आता है। Vivo Y02s के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत करीब 9,250 रुपये है। हालांकि कंपनी ने अब तक फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
Vivo Y02s 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो 60Hz के रिफ्रेश रेट और 720x1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। फोन में Android 12 आधारित Funtouch OS मिलता है। फोन में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन की डिस्प्ले में आई प्रोटेक्शन मोड भी दिया गया है। साथ ही फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।