मार्केट में आया वीवो का सस्ता-सुंदर फोन, एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ 5000mAh की बैटरी, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 29 Nov 2022 12:37 PM IST
सार

Vivo Y02 को 5000mAh की बैटरी और 8 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ लाया गया है। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।

विज्ञापन
Vivo Y02 Launched With 5000mAh Battery 8mp Camera Under rs 8000
Vivo Y02 - फोटो : Vivo

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने सस्ते फोन Vivo Y02 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की खबर थी, लेकिन इसे सबसे पहले इंडोनेशिया में पेश किया गया है। Vivo Y02 को 5000mAh की बैटरी और 8 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ लाया गया है। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। Vivo Y02 को दो कलर ऑप्शन और 8 हजार रुपये से कम कीमत पर पेश किया गया है। चलिए जानते हैं फोन के अन्य फीचर्स के बारे में...

    वीवो के इस फोन को अपने पिछले मॉडल Vivo Y01 की तरह ही 10 हजार से कम कीमत पर पेश किया गया है। Vivo Y02 के साथ आर्किड ब्लू और कॉस्मिक ग्रे कलर ऑप्शन मिलते है। फोन की कीमत 95 डॉलर (लगभग 7700 रुपये) रखी गई है। हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन को भारत में लॉन्च करने की घोषणा नहीं की है।

    विज्ञापन

    Vivo Y02 में 6.51 इंच का एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि, स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। Vivo Y02 के साथ एंड्रॉयड 12 (Go एडीशन) आधारित Funtouch OS 12 मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें