मात्र 8,999 रुपये में वीवो लाया शानदार फोन, 5000mAh बैटरी और HD+ डिस्प्ले से है लैस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 05 Dec 2022 03:28 PM IST
सार

Vivo Y02 को 5000mAh की बैटरी और 8 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ लाया गया है। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।

विज्ञापन
Vivo Y02 Launched In india at rs 8900 With 5000mAh Battery 8mp Camera
Vivo Y02 - फोटो : Vivo

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने सस्ते फोन Vivo Y02 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को भारत से पहले इंडोनेशिया में पेश किया गया है। Vivo Y02 के साथ 5000mAh की बैटरी और 8 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलता है। वीवो के इस सस्ते फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। Vivo Y02 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...

    Vivo Y02 के साथ आर्किड ब्लू और कॉस्मिक ग्रे कलर ऑप्शन मिलते है। फोन के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है। फोन की वीवो ई-स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Vivo Y02 के साथ एंड्रॉयड 12 (Go एडीशन) आधारित Funtouch OS 12 मिलता है। Vivo Y02 में 6.51 इंच का एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो (720x1600) पिक्सल रिजॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ आई प्रोटेक्शन मोड का सपोर्ट है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि, स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें