Vivo ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 9,000 रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 May 2022 03:00 PM IST
सार

vivo Y01 को ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा गया है जो कि कम कीमत में बड़ी बैटरी और अच्छी डिजाइन वाले फोन की तलाश में हैं। vivo Y01 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

vivo Y01 Launched in India with Powerful 5000mAh Battery at INR 8999
vivo Y01 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    vivo ने भारतीय बाजार में अपना एक नया बजट स्मार्टफोन vivo Y01 लॉन्च कर दिया है। vivo Y01 को ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा गया है जो कि कम कीमत में बड़ी बैटरी और अच्छी डिजाइन वाले फोन की तलाश में हैं। vivo Y01 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें रिवर्स चार्जिंग के साथ एचडी प्लस डिस्प्ले भी है। vivo Y01 की कीमत 8,999 रुपये है और इसे इलिजेंट ब्लैक और सफायर ब्लू कलर में वीवो के ऑनलाइन स्टोर के अलावा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    फीचर्स की बात करें तो vivo Y01 में 6.51 इंच की HD+ हालो फुल व्यू डिस्प्ले है जिसके साथ आई प्रोटेक्शन मोड भी है। फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। vivo Y01 में मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर के साथ Multi-Turbo 3.0 मोड है।

    जहां तक vivo Y01 कैमरे का सवाल है तो फोन में सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा सेटअप है। रियर पैनल पर 8 मेगापिक्सल का और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ फेस ब्यूटी जैसे कई सारे मोड्स मिलेंगे।

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, FM रेडियो, GPS/A-GPS और माइक्रो यूएसबी पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें