VIVO के इस फोन में होंगे 5 कैमरे, हो सकता है ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Aug 2017 09:37 AM IST
vivo xplay 7 likely to launch with on screen fingerprint scanner and 5 cameras
Vivo Xplay 7 - फोटो : weibo

    अभी तक आपने दो रियर या दो फ्रंट कैमरे के बारे में ही सुना है, लेकिन चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो जल्द ही 5 कैमरे वाला स्मार्टफोन ला रही है। दरअसल Vivo Xplay 7 दुनिया का पहला ऐसा फोन वाला है जिसमें 3 रियर और 2 फ्रंट कैमरे होंगे। साथ ही इस फोन में पहली बार ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।

    बता दें कि इससे पहले हाल ही में शंघाई में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में वीवो ने ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर को लेकर वाहवाही बटोरी थी। अब एक लीक रिपोर्ट की माने तो इस तकनीक को अपने फोन में देने वाली है।

    लीक रिपोर्ट में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि फोन के रियर पैनल पर 3 कैमरे और फ्रंट पैनल पर 2 कैमरे हैं। रियर पैनल के कैमरे वर्टिकल पोजीशन में होंगे। वहीं फोन के कलर वेरियंट का भी पता चला है। फोन व्हाइट, ब्लैक और गोल्ड कलर में उपबल्ध होगा। हालांकि फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि फोन नए साल में लॉन्च होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें