Vivo X90 Pro+ के फीचर्स हुए लीक, तीन फोन एक साथ होंगे लॉन्च, जानें पूरी डिटेल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Oct 2022 01:28 PM IST
सार

Vivo X90 को कुछ दिन पहले ही बेंचमार्क साइट पर देखा गया था जिसके मुताबिक इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं Vivo X90 Pro+ को लेकर खबर है कि इसमें 6.78 इंच की Samsung E6 AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी।

विज्ञापन
Vivo X90 Pro plus to come with Feature 6.78 Inch 2K AMOLED Display tipped
Vivo X90 Pro+ - फोटो : social media

    विस्तार

    वीवो की Vivo X90 सीरीज के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। कहा जा रहा है कि Vivo X90 सीरीज इसी साल दिसंबर में लॉन्च होगी। Vivo X90 सीरीज के तहत तीन फोन Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro+ लॉन्च हो सकते हैं। Vivo X90 को कुछ दिन पहले ही बेंचमार्क साइट पर देखा गया था जिसके मुताबिक इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं Vivo X90 Pro+ को लेकर खबर है कि इसमें 6.78 इंच की Samsung E6 AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी।

    Vivo X90 Pro+ की संभावित स्पेसिफिकेशन

    TechGoing की एक रिपोर्ट के मुताबिक Vivo X90 Pro+ में 6.78 इंच की सैमसंग E6 एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसकी डिजाइन कर्व्ड होगी। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अलावा फोन की डिस्प्ले के साथ आई प्रोटेक्शन भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    Vivo X90 Pro+ में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा, हालांकि कई रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि फोन को मीडियाटेक Dimensity 9200 प्रोसेसर के साथ भी पेश किया जाएगा। जहां तक कैमरे का सवाल है तो Vivo X90 Pro+ को चार रियर कैमरे के साथ पेश किया जाएगा जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989V सेंसर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दूसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का होगा जो कि Sony IMX598 अल्ट्रा वाइड एंगल होगा। तीसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का IMX578 पोट्रेट सेंसर होगा और चौथा लेंस 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64A पेरिस्कोप लेंस होगा। कैमरे के साथ 10x हाईब्रिड जूम भी मिलेगा।

    खबर है कि Vivo X90 Pro+ में 4700mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 80W की वायर फास्ट चार्जिंग मिलेगी। साथ में 50W की वायरलेस चार्जिंग बभी होगी। Vivo X90 Pro+ में LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें