फ्लिपकार्ट से होगी Vivo X90, Vivo X90 Pro की बिक्री, माइक्रोसाइट हुई लाइव

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 Apr 2023 07:08 PM IST
सार

वीवो की Vivo X90 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि Vivo X90 और Vivo X90 Pro की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। Vivo X90 और Vivo X90 Pro के लिए फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई है।

विज्ञापन
Vivo X90 and Vivo X90 Pro Confirmed to Go on Sale in India via Flipkart
Vivo X90 Series - फोटो : Vivo

    विस्तार

    वीवो की Vivo X90 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि Vivo X90 और Vivo X90 Pro की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। Vivo X90 और Vivo X90 Pro के लिए फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। Vivo X90 और Vivo X90 Pro की भारत में लॉन्चिंग 26 मार्च को होने वाली है। बता दें कि Vivo X90 और Vivo X90 Pro को पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया है।

    Vivo X90 और Vivo X90 Pro का लैंडिंग पेज भी फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गया है। Vivo X90, Vivo X90 Pro को लेदर बैक फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है। बैक पैनल पर बड़ा सा कैमरा बंप मिलेगा। कैमरे के साथ ZEISS की ब्रांडिंग बी मिलेगी।Vivo X90 Pro की स्पेसिफिकेशन और कैमरा (चाइना मॉडल)वीवो एक्स 90 प्रो में 6.78 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो (1,260x 2,800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 प्रोसेसर और 12 जीबी LPDDR5X रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में इमेज प्रोसेसिंग के लिए वीवो की कस्टम वी2 चिप भी है।

    विज्ञापन

    Vivo X90 Pro में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX 989 1-इंच प्राइमरी सेंसर, f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल 50mm IMX758 सेंसर और 12 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर लेंस के साथ IMX663 सेंसर वाला अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.45 अपर्चर लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीवो एक्स 90 प्रो में 256 जीबी यूएफएस 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस है, जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता। फोन में फोन में 4,870mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट है। फोन में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें