Vivo X80 Series: यूनिक डिजाइन के साथ दो फोन हुए लॉन्च, मिलेगी LTPO एमोलेड डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Apr 2022 10:41 AM IST
सार

Vivo X80 Pro में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.3, GPS/A-GPS, इंफ्रारेड ब्लास्टर (IR), NFC और USB टाईप-सी पोर्ट है।

Vivo X80 and Vivo X80 Pro launched With Snapdragon 8 Gen 1 and Dimensity 9000 SoC
Vivo X80, Vivo X80 Pro - फोटो : Vivo X80

    विस्तार

    वीवो ने घरेलू मार्केट में Vivo X80 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। Vivo X80 सीरीज के तहत दो फोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Vivo X80 और Vivo X80 Pro शामिल हैं। Vivo X80 में Dimensity 9000 प्रोसेसर, जबकि Vivo X80 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। वीवो ने अपने इन दोनों फोन में Zeiss ऑप्टिक्स का सपोर्ट दिया है। वहीं प्रो मॉडल के साथ 5x ऑप्टिकल जूम के साथ पेरिस्कोप लेंस दिया गया है। Vivo X80 Pro में 2K E5 LTPO एमोलेड डिस्प्ले भी है। Vivo X80 Pro का एक Dimensity 9000 एडिशन भी लॉन्च हुआ है।

    Vivo X80 की शुरुआती यानी 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,699 चीनी युआन यानी करीब 43,200 रुपये है, वहीं Vivo X80 Pro की शुरुआती कीमत 5,499 चीनी युआन यानी करीब 64,300 रुपये है। Vivo X80 Pro के Dimensity 9000 एडिशन की शुरुआती कीमत 5999 युआन यानी करीब 70,100 रुपये है। Vivo X80 सीरीज के इन दोनों फोन को ब्लैक, सियान और ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में इस सीरीज की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    Vivo X80 में एंड्रॉयड 12 आधारित OriginOS Ocean है। फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस 2K E5 LTPO एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120H है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस है। सेल्फी के लिए Vivo X80 में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Vivo X80 में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.3, GPS/A-GPS, इंफ्रारेड ब्लास्टर (IR), NFC और USB टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W की फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 206 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें