Vivo X80 Series: भारत में पहली सेल आज, मिलेगा जबरदस्त कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 May 2022 12:54 PM IST
सार

Vivo X80 Pro के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये है। वहीं Vivo X80 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज 59,999 रुपये है।

Vivo X80 And Vivo X80 Pro first sale in India today Price offers Specifications
Vivo X80, Vivo X80 Pro - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वीवो ने कुछ दिन पहले ही Vivo X80 सीरीज को भारत में लॉन्च किया है। इस सीरीज के तहत Vivo X80 और Vivo X80 Pro दो स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। वीवो के इन दोनों फोन की आज यानी 25 मई को पहली सेल है। इनमें से Vivo X80 में मीडियाटेक Dimensity 9000 और Vivo X80 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। फोन के कैमरे के साथ Zeiss का सपोर्ट है और कैमरे के साथ सिनेमेटिक स्टाइल बोकेह, सिनेमेटिक वीडियो बोकेह और 360 डिग्र होरिजन लेबल स्टेबलाइजेशन दिया गया है। दोनों फोन में वीवो ने Vivo V1+ इमेजिंग चिप दिया है जिसके साथ लो लाइट के लिए AI वीडियो इनहैसमेंट का सपोर्ट है।

    Vivo X80 Pro के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये है। वहीं Vivo X80 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज 59,999 रुपये है। Vivo X80 Pro को कॉस्मिक ब्लैक और Vivo X80 को कॉस्मिक ब्लैक के साथ अर्बन ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। दोनों फोन की बिक्री 25 मई से फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है।

    Vivo X80 में एंड्रॉयड 12 आधारित OriginOS Ocean है। फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस है। सेल्फी के लिए Vivo X80 में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Vivo X80 में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.3, GPS/A-GPS, इंफ्रारेड ब्लास्टर (IR), NFC और USB टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W की फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 206 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें