IPL के दौरान हो सकती है Vivo X70 Pro+, Vivo X70 Pro और Vivo X70 की लॉन्चिंग, कीमत हुई लीक
Vivo X70 Pro+ को 70,000 रुपये, जबकि Vivo X70 Pro को 50,000 रुपये की रेंज में पेश किया जाएगा, हालांकि कीमत की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीवो ने इस फोन की लॉन्चिंग और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

विस्तार
वीवो की एक्स70 सीरीज जल्द भारत में लॉन्च होने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज के तहत Vivo X70 Pro+, Vivo X70 Pro और Vivo X70 को भारत में आईपीएल के दौरान सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। अब एक नई रिपोर्ट में इस सीरीज के दो मॉडल की कीमत के बारे में जानकारी दी गई है। इससे पहले की रिपोर्ट में फोन की कीमत के बारे में बताया गया था। यह भी खबर है कि Vivo X70 सीरीज को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा।
Vivo X70 Pro+, Vivo X70 Pro, Vivo X70 संभावित कीमत
91Mobiles की एक रिपोर्ट के मुताबिक Vivo X70 Pro+ को 70,000 रुपये, जबकि Vivo X70 Pro को 50,000 रुपये की रेंज में पेश किया जाएगा, हालांकि कीमत की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीवो ने इस फोन की लॉन्चिंग और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Vivo X70 Pro+, Vivo X70 Pro, Vivo X70 की स्पेसिफिकेशन
Vivo X70 को लेकर खबर है कि इसे फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा जैसा कि Vivo X60 सीरीज में था। सेल्फी के लिए पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी। इस सीरीज के कैमरे का अपर्चर f/1.15 होगा जिसके साथ फाइव एक्सिस इमेज स्टेबलाइजेशन होगा।
Vivo X70 Pro+ को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिलेगा जैसा कि Vivo X60 Pro+ में दिया गया था। इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 66W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।