Vivo X70 FE India Launch: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में देगा दस्तक, जानें संभावित कीमत

Suyash Pandey
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीSuyash Pandey
Tue, 24 Mar 2026 10:01 AM IST
सार

Vivo X70 FE India Launch:

अगर आप Vivo के Vivo X70 FE का इंतजार कर रहे थे तो जल्द ही ये इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी अप्रैल में अपना ये स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले X70 FE के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स लीक हो गए हैं। इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, मिडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट और रंग बदलने वाला अनोखा बैक पैनल मिल सकता है। आइए जानतें हैं भारत में इसकी संभावित कीमत और लॉन्च डेट क्या होने वाली है।

विज्ञापन
Vivo X70 FE India Launch Tipped for April 2026: 200MP Camera, 7000mAh Battery & Color-Changing Design
Vivo X70 FE - फोटो : Vivo

    विस्तार

    Vivo अपने फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। टेक दिग्गज ने कंफर्म कर दिया है कि उसका नया स्मार्टफोन Vivo X70 FE अप्रैल 2026 में मार्केट में कदम रखने जा रहा है। कंपनी ने यह भी बता दिया है कि इस फोन में शानदार फोटोग्राफी के लिए OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) के साथ 200 मेगापिक्सल का दमदार मेन कैमरा मिलेगा। हालांकि, Vivo ने अभी तक लॉन्च की पक्की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक ताजा रिपोर्ट ने इसके लॉन्च और फीचर्स से पर्दा उठा दिया है।

    कब होगा लॉन्च और कैसे होंगे इसके जादुई कलर्स?

    सूत्रों के हवाले से आई हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X70 FE के 2 अप्रैल को लॉन्च होने की प्रबल संभावना है। लॉन्च की तारीख के साथ-साथ इस फोन के लुक्स को लेकर भी काफी चर्चा है, क्योंकि यह दो बेहद अनोखे कलर्स में पेश किया जा सकता है। इसका सबसे आकर्षक वेरिएंट 'मॉनसून ब्लू' होगा, जो अपनी लाइटिंग के हिसाब से रंग बदलने की खूबी रखता है। सामान्य रोशनी में यह एक शांत 'मैट ब्लू' फिनिश में दिखेगा, वहीं कम रोशनी या अंधेरे में इसमें चमकने वाली लकीरों जैसा जादुई पैटर्न उभर कर आएगा। इसके अलावा, जो लोग सादगी और शालीनता पसंद करते हैं, उनके लिए 'नॉदर्न लाइट पर्पल' वेरिएंट लाया जा सकता है, जिसमें एक बेहद सॉफ्ट और प्रीमियम ग्रेडिएंट फिनिश देखने को मिलेगी।

    विज्ञापन

    संभावित स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

    चूंकि यह फोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही दस्तक दे चुका है, इसलिए भारत में इसके संभावित फीचर्स को लेकर काफी हद तक स्थिति साफ है। उम्मीद है कि Vivo X70 FE में 6.83-इंच का एक बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यानी इस पर गेमिंग और ब्राउजिंग का अनुभव काफी स्मूथ रहने वाला है। परफॉरमेंस की बात करें तो, इसमें मिडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट दिया जा सकता है। ये 12GB रैम और 512GB तक की भारी-भरकम स्टोरेज के साथ मिलकर इसे एक पावरफुल डिवाइस बनाएगा। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 200MP के मेन कैमरे के साथ 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस होगा, जबकि सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। सबसे खास बात इसकी 7000mAh की विशाल बैटरी है, जो 90W की फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आएगी, ताकि आपको बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत न पड़े।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

    रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस फोन की कीमत ₹30,000 से ₹40,000 के बीच रखी जा सकती है। अगर यह फोन इस कीमत पर लॉन्च होता है तो मार्केट में इसका सीधा मुकाबला नथिंग फोन 4a और रियलमी 16 प्रो जैसे बेहतरीन मिड-रेंज स्मार्टफोन्स से होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें