Vivo X300 FE भारत में लॉन्च: आईफोन एयर जैसा लुक, ZEISS कैमरा और 6500mAh बैटरी; जानें कीमत और ऑफर्स
Vivo X300 FE Launched:
अगर आप कोई ऐसा फोन ढूंढ रहे थे, जिसमें शानदार कैमरा और दमदार बैटरी दोनों हो तो आपकी तलाश खत्म हुई। वीवो ने भारत में अपने दो प्रीमियम स्मार्टफोन X300 FE और Vivo X300 Ultra लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और ZEISS कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इनमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 6500mAh बैटरी और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये फोन iPhone 17, Samsung Galaxy S26 और Pixel 10 जैसे फ्लैगशिप फोन्स को टक्कर देने वाले हैं। क्या होने वाली है इनकी कीमत और अन्य फीचर्स आइए जानते हैं।

विस्तार
Vivo ने भारत में अपनी प्रीमियम स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार करते हुए Vivo X300 सीरीज में दो नए फोन- Vivo X300 Ultra और X300 FE लॉन्च कर दिए हैं। आपको बता दें कि यहां पर FE का मतलब 'Fan Edition' है। जहां Ultra मॉडल खासतौर पर मोबाइल फोटोग्राफी के दीवानों के लिए बनाया गया है। वहीं X300 FE अपने अलग अंदाज और फीचर्स के साथ एक नया मुकाम बनाता नजर आ रहा है।
यह फोन भी Ultra मॉडल की तरह ZEISS टेलीफोटो एक्सटेंडर जेन 2 (ZEISS Telephoto Extender Gen 2) को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं Vivo X300 FE की कीमत, ऑफर्स और इसके शानदार फीचर्स के बारे में।
Vivo X300 FE: भारत में कीमत, ऑफर्स और सेल
वीवो ने भारत में अपने नए Vivo X300 FE को एक प्रीमियम प्राइस रेंज के साथ बाजार में उतारा है। कीमत की बात करें तो इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को ₹79,999 में लॉन्च किया गया है। जबकि इसके हाई-एंड वेरिएंट (12GB रैम और 512GB स्टोरेज) की कीमत ₹89,999 रखी गई है।
अपनी इस प्राइसिंग के साथ यह स्मार्टफोन वीवो की X300 सीरीज में Vivo X300 (₹75,999) और Vivo X300 Pro (₹1,09,999) के ठीक बीच में अपनी जगह बनाता है। जो इसे उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है जो प्रो मॉडल से थोड़ा कम बजट में प्रीमियम अनुभव चाहते हैं।
एक्सेसरीज की कीमतें और खास बंडल ऑफर
वीवो ने फोन के साथ-साथ फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास एक्सेसरीज भी पेश की हैं। इसमें ZEISS टेलीफोटो एक्सटेंडर जेन 2 की कीमत ₹15,999 रखी गई है, जबकि इसके लिए जरूरी एक्सेसरीज किट (केस) को आप ₹3,999 में खरीद सकते हैं। ग्राहकों के लिए सबसे फायदे का सौदा इसका 'कम्प्लीट बंडल ऑफर' है।
अगर आप फोन के साथ एक्सटेंडर और एक्सेसरीज किट एक साथ खरीदते हैं तो यह पूरा पैकेज आपको मात्र ₹95,997 में मिल जाएगा। जबकि इसकी असल कीमत (MOP) ₹99,997 है। यानी बंडल में खरीदने पर आपको सीधी बचत होगी।